Amazon .In

एक लड़की की आपबीती || Horror Ghatna in Hindi || 2021 ||


 



आज भी हमारे समाज मे महिलाओं की कदर नही की जातीउन्हें हीण भावना से देखा जाता है। मूर्ख हैं वे लोग जो इस तरह की गंदी भावना अपने मन मे रखते हैं और यह कर वो खुद को सब से ऊंचा समझते है।

इस कहानी में गुजरात की रहने वाली 21 वर्ष की लड़की अफसाना खान ने अपनी हिम्मत से उन सभी लोगों के गालों पर तमाचे जड़ दिए हैं जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं।


अफसाना गुजरात मे ही रह कर अपनी पढ़ाई करती थी। एक बार जब वह अपने  कोचिंग से पढ़ कर घर को आ रही थी तब उसे रास्ते मे कुछ लड़के दिखे जो लगातार इसे घूर रहा था अफसाना नहीं इस बात पर इतना गौर नहीं की और वह अपने रास्ते चली गई , परंतु जब वह अगले दिन कोचिंग को गई तो वही चार लड़के उसे क्लास में बैठे दिखेअफसाना थोड़ी सी घबरा गई फिर सोचा शायद नई ऐडमिशन हुई होगीऔर फिर अफसाना अपनी सीट पर जाकर बैठ गई।।।

क्लास जब खत्म हुई तो रात के तकरीबन 7 बज रहे थे। कोचिंग अफसाना के घर से इतनी दूर पर नहीं थी इसलिए वह पैदल ही आया जाया करती थी। अफसाना जब अपने घर को जा रही थी तो रात के चलते रास्ता आगे थोड़ा सुनसान हो गया था। इसलिए वह तेज कदमों से आगे बढ़ रही थी। की अचानक एक गाड़ी आकर उसके बगल रुकी उस में से चार आदमी बाहर  आए और अफसाना की आंखों पर पट्टी बांधकर और मुंह को हाथ से दबाकर गाड़ी में बिठा लिया।।

तकरीबन आधे घंटे चलने के बाद गाड़ी रुकी और जब अफसाना को गाड़ी से बाहर निकाला गया तो अफसाना ने देखा कि उसके चारों ओर जंगल झाड़ है और दूरदूर तक कोई भी नहीं दिख रहा था सिबाये इन 4 लोगों के जो अफसाना को चारों ओर से घेरे हुए थे।

अफसाना बहुत डरी हुई थी। वे चार लोग अफसाना के साथ जबरदस्ती करना चाहा जैसे ही उन्होंने अफसाना की तरफ अपने हाथ को बढ़ायातो अफसाना उन चारों को धक्का देकर अंधेरे की तरफ भागने लगीऔर तुरंत ही यह लोग भी उसके पीछे भागने लगे।।


भागते भागते अचानक अफसाना का पैर झाड़ियों में फंस गया और वह गिर गई उसने पीछे देखा तो वह चार लड़के उसके पीछे आ रहे थे। झाड़ियों से खुद को छुड़ाने में अफसाना को काफी देर हो गई तब तक वह 4 लड़के उसके करीब पहुंच गए , अफसाना समझ चुकी थी कि अब वह नहीं बच पाएगी।।

लेकिन सामने अंधेरे में अफसाना ने जो चीज देखी वह बहुत ही खौफनाक थी। उसने सफ़ेद लिबास में लिपटी एक चुड़ैल देखी उस चुड़ैल की दोनों हाथ कटी हुई थी अफसाना को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआक्योंकि इस तरह की खौफनाक चीजें आज तक उसने अपने जीवन में कभी नहीं देखी थी।  अगर अफसाना लौटकर पीछे जाती तो वह चार लड़के उसकी जिंदगी छीन लेते और अगर आगे जाती तो शायद चुड़ैल उसे मार डालती।।

लेकिन अब अफसाना के पास कोई चारा नहीं था। उस चुड़ैल को देख अफसाना का सारा शरीर डर से कांप रहा था। 


अफसाना समझ चुकी थी कि अपनी इज्जत गवाने से बेहतर है मौत को गले लगा लेना इसलिए वह उस तरफ ही भागी जिस तरफ वह चुड़ैल थी। अफसाना चुड़ैल के सामने आंख बंद करके तेजी से निकल गई लेकिन चुड़ैल ने अफसाना को छुआ तक नहींकाफी दूर भागने के बाद अफसाना को आश्चर्य हुआ कि आखिर वो चुड़ैल इसे छोड़ क्यों दी ।।

शायद वह चुड़ैल अफसाना की इज्जत बचाने के लिए ही आई थी।।

काफी देर भागने के बाद अफसाना  सामने एक सड़क दिखी जिस पर गाड़ियां चल रही थी। अफसाना ने उन्हें हाथ देखकर रुकवाया और अपने घर तक पहुंच गई।।

उतनी  देर से घर वाले भी काफी परेशान थे  लेकिन वह अफसाना  को देख काफी खुश हो गएअफसाना ने अपनी सारी आपबीती अपनी पूरी फैमिली को सुनाई , तो उन लोगों को भी काफी आश्चर्य हुआ।।।

अफसाना जब अगले दिन कोचिंग को गई तो वह चार लड़के कोचिंग में नहीं थे। पता नहीं उनका क्या हुआ…….।।।

भूत प्रेत को देखकर अच्छेअच्छे के पसीने छूट जाते हैं परंतु अफसाना ने अपनी हिम्मत के बदौलत अपनी जान बचा ली यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।



Post a Comment

0 Comments